पार्क का सौन्दर्यीकरण कराकर पुनः संचालन कराने का दिया निर्देश
श्रावस्ती,। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने संयुक्त जिला अस्पताल के पास बने पार्क व सेल्फी प्वाइंट ’’आई लव भिनगा’’ का औचक निरीक्षण किया तथा उसके जीर्णाेद्धार (सौंदर्यकरण) के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्क को पुनः मरम्मत एवं साफ-सफाई कराकर लोगों के लिए खोला जाए। उन्होने पार्क में लाइटिंग, बैठने के लिए बेंच, रास्तों और दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग करवाने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस पार्क के जीर्णो
द्धार हो जाने से स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहेगा तथा आसपास के लोग भ्रमण कर इसका आनंद ले सकेंगे। इसमें बना सेल्फी प्वाइंट न केवल जिले की पहचान को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यटन को भी प्रोत्साहन देगा।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।












