बहराइच में डीएम अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में ईद-उल-अजहा पर्व पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों और शांति समिति के सदस्यों से आगामी त्योहार को आपसी सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। विगत वर्षों में जिस प्रकार और जिस जगह पर कुर्बानियां दी जाती रही हैं, उसी परंपरा को कायम रखा जाए। उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न देने और खुले में कुर्बानी न करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बकरीद के त्योहार को परंपरागत रूप से मनाए जाने के संबंध में पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आसन्न त्योहारों के अवसर पर सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद तेजे खान, अशोक मातनहेलिया, ब्रजमोहन मातनहेलिया, निशा शर्मा, डिंपल जैन, दाऊ सोनी, कल्बे अब्बास, मौलाना इनायत उल्लाह कासमी, लड्डन नेता फखरपुर, रूमी मियां और जफर उल्लाह खां ‘बंटी’ जैसे सदस्यों ने साफ-सफाई, बिजली और पानी जैसी व्यवस्थाओं के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, संबंधित एसडीएम और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
DM ने सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील की:ईद-उल-अजहा से पहले शांति समिति की बैठक, अराजकता फैलाने पर होगी कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












