श्रावस्ती में गुरुवार को अन्नपूर्णा गर्ग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुररानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी, अव्यवस्था और स्वास्थ्य कर्मियों की अनुपस्थिति मिलने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताई और संबंधितों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और वार्डों में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। जिलाधिकारी ने अधीक्षक को नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने की कड़ी हिदायत दी। परिसर में बने छह शैय्या वाले वार्ड में ताला लगा मिला। ताला खुलवाने पर अंदर भारी गंदगी पाई गई। भवन का निर्माण कार्य पूरा अधिकारियों ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्साधिकारी और सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) अनुपस्थित मिले। अस्पताल में एक भी मरीज मौजूद नहीं था। बेडशीट गंदी पाई गईं, जबकि वाटर कूलर लगा होने के बावजूद चालू नहीं था। स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस इन लापरवाहियों पर जिलाधिकारी ने संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाएं समय पर दी जाएं। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने विशेष रूप से प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर चिकित्सकों व पैरामेडिकल कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती में डीएम ने पीएचसी का किया निरीक्षण:6 शैय्या वार्ड में ताला लगा, गंदगी और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












