Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें:भूमि विवादों के तुरंत निपटारे...

डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें:भूमि विवादों के तुरंत निपटारे के दिए सख्त निर्देश, डीएम ने आपसी सौहार्द बनाने की अपील की


सिद्धार्थनगर में शनिवार को थाना चिल्हिया परिसर में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा, नाली, चकमार्ग और अवैध कब्जे से संबंधित सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों और अन्य कर्मचारियों को चेतावनी दी कि भूमि विवादों तथा राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों में मौके पर जाकर जांच की जाए और शिकायतकर्ता की उपस्थिति में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गांवों में नाली विवाद, चकमार्ग अतिक्रमण, जमीन बंटवारा और अवैध कब्जे जैसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी मामले में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना हो, तो राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई करे। उन्होंने लंबित मामलों को जल्द से जल्द समाप्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए। शिकायतकर्ताओं को बार-बार कार्यालयों और थानों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। डीएम ने जोर दिया कि शासन की प्राथमिकता है कि आम लोगों को समय पर न्याय मिले और छोटे विवाद बड़े झगड़े में न बदलें।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस अधिकारियों को राजस्व टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने और विवादित मामलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है, ताकि जनता को राहत मिल सके। थाना समाधान दिवस में पहुंचे लोगों से जिलाधिकारी ने आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे विवादों को आपसी बातचीत और समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान थाना चिल्हिया के थानाध्यक्ष, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल समेत राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments