HomeHealth & Fitnessदेर रात वन स्टॉप सेंटर पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देर रात वन स्टॉप सेंटर पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

IMG-20260518-WA0001(1)कौशाम्बी। जिले में महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने देर रात वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंटर पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, अभिलेखों तथा महिलाओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सेंटर में रह रही महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से संचालन व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। अधिकारियों ने रिकॉर्ड रजिस्टर, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने निर्देशित किया कि वन स्टॉप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं को त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं हमेशा सुचारु रूप से संचालित रहें।वहीं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments