Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में DM का सख्त निर्देश:श्रावस्ती में विद्यालयों...

जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में DM का सख्त निर्देश:श्रावस्ती में विद्यालयों में शौचालय, अधूरे कार्य और मध्यान्ह भोजन पर डीएम का फोकस


श्रावस्ती में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अनुश्रवण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अन्नपूर्णा ने की। जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालयों का कायाकल्प अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। पंचायती राज विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिन विद्यालयों में बालक, बालिका और दिव्यांग शौचालय नहीं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर उनका निर्माण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने उन विद्यालयों का विस्तृत विवरण तैयार करने को कहा जहां अवस्थापना सुविधाएं अधूरी हैं, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जा सके। इसका उद्देश्य जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च श्रेणी में लाना है। साथ ही, बाल वाटिका से निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए बच्चों को निपुण बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में निर्धारित मीनू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराया जाए। प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर उन्होंने अध्यापकों, रसोइयों और मीना मंच के बच्चों को घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाई जा सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और निर्देशों के त्वरित अनुपालन का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments