#बस्ती_न्यूज
बस्ती के विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का उद्घाटन भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की शुरुआत उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भानु प्रताप सिंह ने कई बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई और अभिभावकों से अपील की कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को इस अभियान से जोड़ा जाए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह भी मौजूद रहे। बूथ पर स्वास्थ्य टीम रही सक्रिय विक्रमजोत सीएचसी के पोलियो बूथ पर एएनएम कामिनी शुक्ला और आशा संगिनी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य संभाला। स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों को अभियान के महत्व की जानकारी भी दी। दोपहर तक 76 बच्चों को पिलाई गई दवा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक विक्रमजोत सीएचसी बूथ पर कुल 76 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा चुकी थी। पूरे क्षेत्र में बनाए गए 98 पोलियो बूथ सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि पूरे विक्रमजोत क्षेत्र में 98 पोलियो बूथ संचालित किए गए हैं। इन बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर भी पहुंचीं टीमें उन्होंने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए दो अतिरिक्त टीमें भी लगाई गई हैं, जो चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक दे रही हैं। अमोढ़ा में भी चला अभियान इसी क्रम में अमोढ़ा प्राथमिक विद्यालय स्थित पोलियो बूथ पर दोपहर 3 बजे तक 61 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई। वहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मालती देवी, सुनीता चौहान और आशा वेदकला ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में दो बूंद जिंदगी की अभियान शुरू:विक्रमजोत सीएचसी पर पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन सैकड़ों बच्चों तक पहुंची टीम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












