Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में जमीन की दोहरी रजिस्ट्री:लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, 20 साल...

बस्ती में जमीन की दोहरी रजिस्ट्री:लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, 20 साल बाद मुकदमा हुआ दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में जमीन की दोहरी रजिस्ट्री और लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह मामला वर्ष 2006 में हुई जमीन खरीद से जुड़ा है और 20 साल बाद पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संतकबीर नगर जनपद के दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर निवासी मंजू गुप्ता पत्नी रामकुमार गुप्ता ने तहरीर में आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर 2006 को उन्होंने अपने पति के सहयोग से ग्राम मरवटिया स्थित गाटा संख्या 313 में कुल 1/6 हिस्से की जमीन श्याम नरायन नामक व्यक्ति से 1 लाख 20 हजार रुपये में खरीदी थी। आरोपी ने तथ्यों को छिपाते हुए दोबारा रजिस्ट्री की मंजू गुप्ता जब अपनी खरीदी गई जमीन पर निर्माण की तैयारी कर रही थीं, तब उन्हें जानकारी हुई कि आरोपी विक्रेता ने उसी जमीन को छलपूर्वक उमेश नरायन मिश्रा निवासी सरैवन, थाना वाल्टरगंज के नाम भी बेच दिया है। आरोप है कि उस समय जमीन का दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) नहीं हुआ था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने तथ्यों को छिपाते हुए दोबारा रजिस्ट्री कर दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी श्याम नरायन ने गाटा संख्या 58 की जमीन पहले मंजू गुप्ता और प्रेमा देवी के नाम बैनामा की थी। लेकिन बाद में कथित रूप से धोखे से अपनी पुत्री किरन के पक्ष में हिब्बा (उपहार) दर्ज करा दिया। पीड़िता ने आरोपी पर लगातार छल-कपट कर जमीनों का फर्जी तरीके से हस्तांतरण करने का आरोप लगाया है। पुरानी बस्ती पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments