जोगिया उदयपुर विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैंसहवा के भटपुरवा गांव में मुख्य सड़क पर नालियों का पानी जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है, क्योंकि उनकी शिकायत के बावजूद इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने और आवागमन को सुचारू बनाने की मांग की है। उन्होंने नालियों के उचित निर्माण की अपील की है। मांग करने वालों में जवाहर, जग्गू, नंदकिशोर, बुधीराम, मिथुन, रंजीत, हरभजन, वीरेंद्र और रामप्रसाद सहित कई ग्रामीण शामिल हैं।
भटपुरवा में मुख्य सड़क पर नाली का पानी:ग्रामीण और राहगीर परेशान, कई बार गिर चुके लोग
RELATED ARTICLES












