खेसरहा क्षेत्र के मुड़ेहरा गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल है। पंचायत विभाग के निर्देशों के बावजूद गांव में सफाई कार्य नहीं हुआ है। इसके कारण नालियां जाम हैं और गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग एक सप्ताह पहले बसखोरिया, रमवापुर और मुड़ेहरा गांव के निवासियों ने गंदगी और जाम नालियों की समस्या को लेकर ब्लॉक मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के बाद पंचायत विभाग ने संबंधित गांवों में सफाई कराने के निर्देश जारी किए थे। विभागीय निर्देशों के बावजूद बसखोरिया और रमवापुर गांव में तो सफाई कार्य पूरा कर लिया गया, लेकिन मुड़ेहरा गांव में अभी तक कोई सफाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग के किनारे बनी नाली पूरी तरह से चोक हो गई है। इसका गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। सड़क पर जमा पानी से दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में तीन सफाईकर्मी तैनात हैं, इसके बावजूद नियमित सफाई नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी एडीओ पंचायत विकास चौधरी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि गांव में सफाई कार्य नहीं हुआ है तो जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
मुड़ेहरा में नालियां जाम, सड़क पर फैला पानी:पंचायत निर्देशों के बावजूद सफाई नहीं; ग्रामीण परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












