जनपद श्रावस्ती के विकासखंड इकौना स्थित नगर पंचायत इकौना में सलमान खुर्शीद किराना स्टोर के पास घंटों तक भारी जाम लगा रहा। इस जाम के कारण आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह मार्ग इकौना बाजार आने-जाने वाले लोगों का मुख्य रास्ता है। जाम की वजह से कई बार स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हल्की-फुल्की चोटें भी लग जाती हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रहती हैं, जिससे आपातकालीन सेवाओं में बाधा आती है। जाम का मुख्य कारण अनियंत्रित पार्किंग और सड़क किनारे दुकानों का अतिक्रमण बताया जा रहा है। दैनिक कार्यों के लिए इकौना बाजार आने वाले लोगों को विशेष दिक्कत होती है। स्थानीय किसान यूनियन नेता सोम शर्मा और विजय कुमार, जिला युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष आलमगीर (श्रावस्ती), तथा युवा समाजसेवी सतीश यादव सहित कई लोगों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
इकौना बाजार में घंटों तक लगा भारी जाम:राहगीरों को परेशानी, स्थानीय लोगों ने सरकार से मांगी मदद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












