#बस्ती_न्यूज
बुधवार को नगर पंचायत नगर बाजार क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि के कारण भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे। शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद हल्की बारिश शुरू हुई और कुछ देर तक छोटे-छोटे ओले भी गिरे। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। बारिश और ओलावृष्टि के दौरान बच्चे और युवा मौसम का आनंद लेते देखे गए। किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया है, हालांकि ओलावृष्टि से कुछ जगहों पर नुकसान की आशंका भी व्यक्त की गई है। लालू चौधरी, गुड्डू, प्यारेलाल, अर्जुन, राजकुमार, विनोद और बबलू सहित कई किसानों ने बारिश से फसलों को लाभ होने की बात कही। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नगर बाजार में आंधी के साथ बूंदाबांदी:भीषण गर्मी से मिली राहत, तापमान में गिरावट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












