Homeजिला / लोकल (Local News)तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में अगले 48 घंटे तक 'ड्राई डे' घोषित

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में अगले 48 घंटे तक ‘ड्राई डे’ घोषित


 दिल्ली: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इसके मद्देनजर भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने दोनों राज्यों में मतदान संपन्न होने तक अगले 48 घंटों के लिए ‘ड्राई डे’ लागू करने का निर्देश दिया है।
चुनाव आयोग के आदेशानुसार, मतदान संपन्न होने तक दोनों राज्यों के संबंधित क्षेत्रों में शराब की बिक्री, परोसने और वितरण पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। आयोग ने यह कदम इसलिए उठाया है, ताकि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, मतदाताओं को प्रभावित करने या कानून-व्यवस्था की समस्या को रोका जा सके।
पश्चिम बंगाल में दो फेज में वोटिंगबता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा, जिसमें राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद, दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को निर्धारित है, जिसमें बाकी 142 सीटों पर चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
तमिलनाडु में चुनाव के लिए वोटिंग कब?वहीं, तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की पूरी प्रक्रिया एक ही फेज में संपन्न होगी। भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू हुई थी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल थी। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए, मतदान से ठीक 48 घंटे पहले यानी 21 अप्रैल की शाम से ही पूरे राज्य में ‘ड्राई डे’ लागू कर दिया गया है, जो 23 अप्रैल को मतदान संपन्न होने तक जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments