Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ढेबरुआ में भीषण गर्मी और बिजली कटौती से लोग बेहाल:बगीचों में ले...

ढेबरुआ में भीषण गर्मी और बिजली कटौती से लोग बेहाल:बगीचों में ले रहे सहारा; रात में 4-5 घंटे कट रही बिजली


बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। अमन चौराहे समेत पूरे ग्रामीण क्षेत्र में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बाग-बगीचों का सहारा ले रहे हैं। स्थानीय निवासियों रोहित कुमार, अफजल और सूरज कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में लोग दिन का समय पेड़ों की छांव में बिताने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के कारण पानी की मांग में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। तेज गर्मी के कारण चक्कर आने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। लोग घरों से कम निकल रहे हैं। बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने वाले लोग अपने सिर पर तौलिया या रुमाल ढककर निकल रहे हैं और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन कर रहे हैं। गर्मी के साथ-साथ बिजली कटौती ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय निवासी सन्नी सिंह ने बताया कि दिन में जहां लू चल रही है, वहीं रात में ग्रामीण क्षेत्रों में 4-5 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। रात में बिजली न मिलने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। उमस भरी गर्मी में बच्चे, बूढ़े और नौजवान सभी बिजली के लिए परेशान हैं। नींद पूरी न होने और चिपचिपी गर्मी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ढेबरुआ विद्युत विभाग के जेई सत्येंद्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है। उनके अनुसार, 133 KV सब-स्टेशन से रोस्टिंग का शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसका पालन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments