Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में तीन किशोरियों के लापता होने से हड़कंप:चार टीमों के साथ...

सिद्धार्थनगर में तीन किशोरियों के लापता होने से हड़कंप:चार टीमों के साथ पुलिस की छानबीन तेज, तलाश जारी


सिद्धार्थनगर में रविवार सुबह हड़कंप मच गया। शौच के लिए घर से निकलीं तीन किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। इस घटना से परिजनों और पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। सूचना मिलते ही मोहाना पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो किशोरियों की तलाश में जुट गई हैं। जानकारी के अनुसार, थाना मोहाना क्षेत्र के शिवपति नगर टोला महगूचक निवासी राकेश रावत की पुत्रियां चांदनी रावत (14 वर्ष) और अंजलि रावत (17 वर्ष) तथा उनकी भांजी खुशी रावत (15 वर्ष) पुत्री दीपक प्रसाद निवासी डफालीपुर, रविवार 14 जून की सुबह लगभग चार बजे घर से शौच के लिए निकली थीं। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब तीनों घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने आसपास के खेतों, बागों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश शुरू की। कई घंटों की खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर मोहाना पुलिस को सूचना दी गई। एक साथ तीन किशोरियों के लापता होने की सूचना से पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस बल को सक्रिय किया। उनकी निगरानी में गठित चार टीमें विभिन्न क्षेत्रों में तलाश और सूचना संकलन का कार्य कर रही हैं। पुलिस आसपास के गांवों, बाजारों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों और अन्य संभावित स्थानों पर लगातार जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि किशोरियों की गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें। इसके अतिरिक्त, आसपास के जनपदों की पुलिस को भी आवश्यक सूचना भेजी गई है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी किशोरियों की तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments