Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डंपर अनियंत्रित होकर खड़ी बाइक पर चढ़ा:खेसरहा में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुई, कोई...

डंपर अनियंत्रित होकर खड़ी बाइक पर चढ़ा:खेसरहा में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुई, कोई जनहानि नहीं


सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र की कुर्थियां चौकी अंतर्गत भरवरिया कला गांव के पास शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक मोरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल पर चढ़ गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, लखईखोर निवासी रोहित पुत्र राम बहादुर किसी काम से भरवरिया कला गांव आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान पड़री की ओर से आ रहा मोरंग लदा डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे खड़ी मोटरसाइकिल से जा टकराया। डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल बुरी तरह टूटकर चकनाचूर हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल यूपी-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही यूपी-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। कुछ देर बाद कुर्थियां चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया। चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments