Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर की खबर का असर:नासिरगंज में महीनों से जाम नालियों की...

दैनिक भास्कर की खबर का असर:नासिरगंज में महीनों से जाम नालियों की साफ-सफाई, मशीन लगाकर हटाया कचरा


नासिरगंज कस्बे में ईदगाह के पास महीनों से जाम पड़ी नालियों की सफाई आखिरकार शुरू हो गई। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मौके पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची, जिसमें सफाई कर्मी दिनेश गौतम भी शामिल रहे। जेसीबी मशीन और मजदूरों की मदद से नालियों में जमा कचरा और गंदगी को बाहर निकाला गया। नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर भर रहा था। इससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, वहीं संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा था। स्थानीय नागरिक रामकुमार वर्मा, मोहम्मद शमीम, सुशीला देवी और अजय सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सफाई कार्य शुरू कराया। नालियों की सफाई होने से अब मोहल्ले में जलभराव की समस्या खत्म हो गई है और लोगों ने राहत की सांस ली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments