Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अमन तिराहे पर आंधी से बिजली खंभा झुका:कर्मचारी समस्या का समाधान किए...

अमन तिराहे पर आंधी से बिजली खंभा झुका:कर्मचारी समस्या का समाधान किए बिना लौटे, क्षेत्र में बिजली बाधित


सिद्धार्थनगर के बढ़नी ब्लॉक के अमन तिराहे पर तेज आंधी के कारण एक पेड़ बिजली के तार पर गिर गया, जिससे बिजली का खंभा झुक गया। सूचना मिलने पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन समस्या का समाधान किए बिना ही लौट गए। इसके चलते भरौली डीह और अमन तिराहे तक बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है, और ट्रांसफार्मर के फ्यूज लोड के कारण बार-बार कट रहे हैं। भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बिजली के लिए परेशान हैं। भरौली डीह और अमन तिराहे पर बिजली की समस्या अब एक आम बात बन चुकी है। इससे पहले भी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने की समस्या हुई थी, जिसका समाधान नहीं हो पा रहा था। तब उपभोक्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार पाठक और शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा से गुहार लगाई थी। उनके प्रयासों से 10 दिनों में बिजली समस्या का समाधान हुआ था, लेकिन 15-20 दिन बाद ही आंधी आने से फिर से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा द्वारा विधायक निधि से लगाई गई हाई मास्ट लाइट भी बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण बाधित है। ढेबरुआ पावर हाउस के जेई सत्येंद्र कुमार को इस समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने बिजली कार्य सही करवाने के लिए एक घंटे का समय दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular