Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा रालोद:बस्ती में बूथ स्तर तक...

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा रालोद:बस्ती में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की मासिक बैठक रविवार दोपहर आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष महिपाल पटेल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने रालोद की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। मिश्र ने जोर दिया कि मजबूत संगठन के दम पर ही 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सकता है। बैठक का संचालन करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी ने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन विस्तार में जुटने का आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने पर बल दिया। राष्ट्रीय सचिव राजा ऐश्वर्या राज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और एकजुटता से ही राजनीतिक और सामाजिक लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।
मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव अरुणेंद्र पटेल ने कहा कि रालोद के मजबूत होने से किसानों और युवाओं की अपेक्षाओं को नई दिशा मिलेगी। बैठक में बूथ स्तर पर नई समितियों के गठन, सदस्यता अभियान को तेज करने और गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिपाल पटेल का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। बैठक में क्षेत्रीय महासचिव अरुण कुमार चौधरी, गीता वर्मा, अभय पटेल, नागेंद्र कुमार, शिवकुमार गौतम, इंद्र बहादुर यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments