’
श्रावस्ती। मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 15 जुलाई, 2026 को ’विश्व युवा कौशल दिवस’ का आयोजन कराये जाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के बेरोजगार युवक/युवतियां, कौशल विकास केन्द्रों से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी, आई०टी०आई० से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि मेले में बायोडाटा, पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, शैक्षिणिक प्रमाण पत्र कि दो प्रतियां लेकर आना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चिन्हित जीरो पावर्टी परिवार के सदस्य, दिव्यांगजन एवं एन0आर0एल0एम0 समूह परिवार के सदस्य भी शामिल हो सकते है।उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने संस्था से प्रशिक्षित प्रशिक्षार्थी/शिक्षा पूर्ण कर चुके अभ्यर्थी व अन्य बेरोजगार युवक/युवतियों को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भिनगा में 14 जुलाई, 2026 को आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग कराते हुए अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।












