HomeHealth & Fitnessअवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी एवं पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी एवं पुलिस की बड़ी कार्रवाई

तिकुनिया-खीरी,17 अगस्त(तरुणमित्र)। अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तिकोनिया एवं रायपुर क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त के आदेश तथा जिलाधिकारी खीरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।उपआबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी खीरी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक निघासन और थाना तिकुनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने रायपुर व तिकुनिया में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान तिकुनिया से करीब 20 लीटर और रायपुर से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।इस तरह टीम ने कुल करीब 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।मामले में थाना तिकुनिया में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक  कार्रवाई की गयी हैं। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular