Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)किसान को खेत में सांप ने डसा:श्रावस्ती में प्राथमिक उपचार जारी, हालत...

किसान को खेत में सांप ने डसा:श्रावस्ती में प्राथमिक उपचार जारी, हालत बिगड़ी


जमुनहा।हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट अंतर्गत मुरावपुरवा गांव में खेत में खाद डालने गए एक किसान को सांप ने डस लिया। सांप के डसने से किसान की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मुरावपुरवा निवासी गुरुदीन यादव (पुत्र जगन्नाथ), जिनकी उम्र लगभग 50 वर्ष है, अपने खेत में खाद डालने गए थे। इसी दौरान उनके बाएं पैर की उंगली में अचानक एक सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद गुरुदीन की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. पंकज सोनकर द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि सांप के काटने के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल लाना पड़ा। चिकित्सकों की टीम उनकी हालत पर लगातार निगरानी रख रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular