#बस्ती_न्यूज
भारतीय जनता पार्टी ने हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद गौर क्षेत्र और गोभिया बाजार में खुशी का माहौल देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर मिठाइयां बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। गोभिया बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा गौर के मंडल अध्यक्ष राम मौर्या ने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर मुन्ना लाल मौर्या, सिया राम मौर्या, सागर गुप्ता, हरेन्द्र यादव, दिनेश यादव और राज बहादुर मौर्या सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारे भी लगाए और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हरीश द्विवेदी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त:गौर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, जताई खुशी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












