Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)किसान की बेटी हुदा खान ने नीट में सफलता पाई:बस्ती में 24...

किसान की बेटी हुदा खान ने नीट में सफलता पाई:बस्ती में 24 हजार रैंक हासिल कर सपना पूरा किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के विकास क्षेत्र साऊंघाट की ग्राम पंचायत कुर्थिया की हुदा खान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में 24 हजार रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। किसान निशार मोहम्मद यासिन खान की बेटी हुदा ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हुदा खान ने इंटरमीडिएट की परीक्षा टॉप की थी। नीट की तैयारी के लिए वह एक वर्ष तक कोटा में रहीं, लेकिन पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली। आर्थिक स्थिति को देखते हुए वह घर लौट आईं और वहीं रहकर नीट की तैयारी जारी रखी। दो बार की असफलता के बावजूद हुदा खान ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने लक्ष्य पर निरंतर ध्यान केंद्रित रखा और तीसरे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। इस सफलता के साथ उनका डॉक्टर बनने का सपना साकार हो गया है। हुदा खान ने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी बस्ती से पूरी की है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच घर पर ही रहकर नीट परीक्षा की तैयारी की और यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। हुदा खान अपने घर की सबसे बड़ी बेटी हैं। उनके पिता निशार मोहम्मद यासिन खान एक किसान हैं, जो खेती की तरह बच्चों की पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देते हैं। उनकी मां रहीमुन निशां एक गृहिणी हैं। हुदा के भाई अनस खान बीबीए की तैयारी कर रहे हैं, जबकि अनिस खान कक्षा नौ और सबसे छोटी बहन अच्खा खान कक्षा एक में पढ़ रही हैं। हुदा खान की यह सफलता दर्शाती है कि मजबूत इरादों और निरंतर कड़ी मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हुदा खान के इस अफी अहमद, खेशाल अहमद, राकेश चौधरी, अजीज अहमद, समसुददीन, ग्राप्रप्र मुक्तेश्वर यादव, अरबाज अहमद सहित शुभचिंतकों और रिश्तेदारों ने बधाई दिया हैं।सफलता पर ब्लाँक प्रमुख अभिषेक कुमार, ग्राप्र इरफान अहमद खान, पूर्व क्षेपंस इमरान अहमद, जमालुददीन,
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments