HomeHealth & Fitnessउर्वरक वितरण में नई व्यवस्था लागू करने के विरोध में भड़के किसान,प्रदर्शन...

उर्वरक वितरण में नई व्यवस्था लागू करने के विरोध में भड़के किसान,प्रदर्शन कर दिया धरना

रामपुर:उर्वरक वितरण में नई व्यवस्था लागू करने के विरोध में किसान भड़क गए।उन्होंने नया नियम रद्द करने की मांग को लेकर विकास भवन में प्रदर्शन कर धरना दिया।साथ ही कलेक्ट्रेट में बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश कैंप कार्यालय पर भाकियू कार्यकर्ता एकत्र हुए।सबसे पहले हज सफर से लौटे प्रदेश महासचिव हसीब अहमद का स्वागत किया।इसके बाद किसानों की समस्याएं उठाई।किसानों का कहना था कि सहकारी समितियों पर खाद नहीं है जबकि इस समय फसलों के लिए खाद की जरूरत है।

13jun61234567

खाद के लिए ऑन लाइन व्यवस्था लागू किए जाने का विरोध किया।विरोध में किसान हसीब अहमद के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए विकास भवन पहुंचे और प्रदर्शन कर दरी बिछाकर वहीं धरने पर बैठ गए।प्रदेश महासचिव ने कहा कि जिले के किसान खाद और बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं।ऊपर से खदान वितरण में नई व्यवस्था लागू कर और परेशानी में डाल दिया है।चेतावनी दी कि नई व्यवस्था रद्द नहीं की तो कलेक्ट्रेट में बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।काफी देर बाद नगर मजिस्ट्रेट धरना स्थल पर पहुंचे किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।

13jun612345678

उसमें कई समस्याओं का हवाला देते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।ज्ञापन देने वालों में दरबारी लाल शर्मा,मोहम्मद तालिब,चौधरी अजीत सिंह,चौधरी अजीत सिंह,चौधरी राजपाल सिंह,लखविंदर सिंह गिल,खूब सिंह चौहान,जरनैल सिंह,सलामत जान,चौधरी अकबर सिंह,खलील अहमद,मुजफ्फर अली,राजवीर सिंह गुर्जर,दिलबाग सिंह,अमृतपाल सिंह भिंडर,हरबंस सिंह,रविंद्र जाट,राजवीर सिंह,रामदास मौर्य,प्रमोद यादव गुर्जर,सुरेशकुमार,रामकुमार,राजपाल,सेवाराम,भजनलाल,हरेंद्र यादव,नरोत्तम हरपाल सिंह,सिराज उस्मानी,बाल किशोर पांडे,इरफान हुसैन,इकरार,छिद्दा नेताजी,राजपाल,मोहम्मद मुस्तकीम,हरपाल सिंह,जुल्फिकार,दरयाव सिंह यादव,मुर्शद अली,जुबैद आलम,प्रमोद यादव,आनंद पांडे,नदीम,शाकिर राजेंद्र,जमशेद,हसरत खां आदि भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments