Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में डीजल-पेट्रोल की किल्लत से किसान परेशान:पंपों पर लंबी कतारें, खेतों...

महराजगंज में डीजल-पेट्रोल की किल्लत से किसान परेशान:पंपों पर लंबी कतारें, खेतों की जुताई और बोआई का काम प्रभावित


महराजगंज जनपद में डीजल और पेट्रोल की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खरीफ सीजन शुरू होते ही किसान खेतों की जुताई और धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे हैं, लेकिन ईंधन की कमी के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही किसानों और वाहन चालकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जिला मुख्यालय स्थित पंपों पर किसान गैलन और कृषि वाहनों के साथ घंटों इंतजार करते नजर आए। “घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रहा डीजल” किसानों का कहना है कि लंबे इंतजार के बावजूद उन्हें पर्याप्त डीजल नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते ट्रैक्टर और सिंचाई उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे बोआई का काम बाधित हो रहा है। किसानों ने आशंका जताई कि समय पर खेत तैयार नहीं हुए तो खरीफ की फसल पर बुरा असर पड़ सकता है। कई किसानों ने बताया कि वे रात से ही पेट्रोल पंपों के बाहर लाइन लगाकर डीजल का इंतजार कर रहे हैं। सीमित मात्रा में मिल रहा ईंधन कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है। इसके कारण उन्हें बार-बार पंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आम वाहन चालक भी पेट्रोल के लिए परेशान नजर आए। प्रशासन ने कमी से किया इनकार हालांकि जिला प्रशासन ने जनपद में किसी प्रकार की ईंधन कमी से इनकार किया है। जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि महराजगंज में डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से चल रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है। “स्टॉक पर्याप्त है तो कतारें क्यों?” प्रशासन के दावों के बावजूद जमीनी स्थिति अलग नजर आ रही है। पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें और किसानों की परेशानी कई सवाल खड़े कर रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करें और जल्द समाधान निकालें, ताकि खरीफ की खेती प्रभावित न हो।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments