ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी गांव में संपत्ति विवाद को लेकर एक पिता ने अपने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना 1 मई 2026 की रात करीब 8 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, खेत के बंटवारे को लेकर घर में कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक विवाद में बदल गई। आरोपी पिता किशोरी साहनी ने अपने पुत्र कमलेश साहनी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे कमलेश को गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद घायल कमलेश साहनी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि आरोपी पिता लगातार मारपीट कर रहा था और अब इलाज में बाधा डालने के साथ-साथ परिवार को धमकियां भी दे रहा है। ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 131, 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पिता ने बेटे पर चाकू से हमला किया:खेत बंटवारे विवाद में बेटा गंभीर घायल, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












