श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा स्थित सोसाइटी पर आज सुबह से खाद का वितरण शुरू हो गया है। खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें देखी गईं। यह सोसाइटी दिकौली गांव में स्थित है, जो सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आता है। क्षेत्र के किसान अपनी कृषि आवश्यकताओं के लिए खाद प्राप्त करने पहुंचे हैं। वितरण प्रक्रिया सुबह से जारी है और किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। और सभी किसान भाइयो को सुचारु रूप से खाद दिया जा रहा है सब लोगों को मिल रहा हैं स्थानिये किसान भाइयो से बात करने पर ये बता रहे है ओ लोग इस प्रकार हैं राधेश्याम, राम कुमार, मुकेश, किसुन बहादुर आदि
दिकौली सोसाइटी पर खाद वितरण शुरू:श्रावस्ती के किसानों को मिल रहा आवश्यक खाद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












