Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के नानपारा में राठौर डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन:बच्चों को मिलेगी आधुनिक...

बहराइच के नानपारा में राठौर डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन:बच्चों को मिलेगी आधुनिक अध्ययन सुविधा


बहराइच के नानपारा नगर में सोमवार को राठौर डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय और हुजूरपुर ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने फीता काटकर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया और इसके संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। बढ़ती जरूरत को देखते हुए शुरू की गई नई लाइब्रेरी लाइब्रेरी के व्यवस्थापक पवन राठौर ने बताया कि करीब तीन माह पहले नानपारा नगर में 54 बच्चों की क्षमता वाली एक डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की गई थी। उसे छात्रों का अच्छा सहयोग और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। वहीं, श्रीमती रोली सिंह ने बताया कि नगर में छात्रों की बढ़ती संख्या और आधुनिक अध्ययन सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए 40 बच्चों की क्षमता वाली एक और डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की गई है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा। कई गणमान्य लोग रहे मौजूद उद्घाटन समारोह में बीजेपी नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय, किसान मोर्चा जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी नवाबगंज आशीष पाण्डेय, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रीतेश कोरिया, बीजेपी नगर महामंत्री विपिन सिंह, अनिल पाण्डेय, राहुल पाण्डेय और अतुल जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments