नवाबगंज के पटेल इलेक्ट्रॉनिक वाहन शोरूम में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 10 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। नवाबगंज-निमनिहारा रोड पर चौगड़वा मोड़ के पास स्थित इस शोरूम में खड़ी दो इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पूरी तरह जल गईं। इसके अलावा, 10 ई-रिक्शा और 10 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी भी आग की चपेट में आकर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। आग से शोरूम में रखे इलेक्ट्रॉनिक मोटर पार्ट्स और बैटरी भी जलकर खाक हो गए। शोरूम मालिक रामनरेश चौधरी, निवासी नवाबगंज चौगड़वा, ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा 4 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता, तब तक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी और अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे। चौधरी के अनुसार, इस अग्निकांड में उन्हें लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
नवाबगंज के इलेक्ट्रॉनिक वाहन शोरूम में लगी आग:10 लाख का नुकसान, दो स्कूटी और 10 ई-रिक्शा जले
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












