बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के सालारगंज इलाके में रविवार को लोबान बनाने और उसके भंडारण के एक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यह गोदाम सालारगंज निवासी कादिर का है, जहां वह लोबान बनाने और उसे स्टोर करने का काम करते हैं। रविवार सुबह अचानक गोदाम में आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगने के बाद गोदाम के पास रखे एक गैस सिलेंडर के कारण लपटें और तेज हो गईं, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अग्निशमन अधिकारी विशाल ने बताया कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
बहराइच में गोदाम में लगी आग:सिलेंडर के कारण तेज हुई आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू, लाखों का नुकसान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












