Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वन रक्षक सुरेश वर्मा को मिली पदोन्नति बनाए गए वनदरोगा:देवीपाटन मंडल वन...

वन रक्षक सुरेश वर्मा को मिली पदोन्नति बनाए गए वनदरोगा:देवीपाटन मंडल वन संरक्षक ने बैच लगाया, अन्य सहकर्मियों ने बधाई दी


बहराइच के अब्दुल्ला गंज जंगल में तैनात वन रक्षक सुरेश कुमार वर्मा को पदोन्नति मिली है। उन्हें वन दरोगा के पद पर पदोन्नत किया गया है। देवीपाटन मंडल के वन संरक्षक ने उन्हें बैच लगाकर सम्मानित किया। सुरेश कुमार वर्मा पिछले एक दशक से अब्दुल्ला गंज जंगल में वन रक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए यह पदोन्नति दी गई है। देवीपाटन वृत्त, उत्तर प्रदेश गोंडा के वन संरक्षक डॉ. सेम्मारन एम ने सुरेश कुमार वर्मा को उनके नए पद के लिए बैच लगाकर सम्मानित किया। इस पदोन्नति पर अब्दुल्ला गंज के वन क्षेत्र अधिकारी पंकज कुमार साहू, उपवन क्षेत्र अधिकारी शम्भू नाथ यादव, वन रक्षक देव वर्मा और वन दरोगा सुरेश पासवान सहित अन्य सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments