श्रावस्ती जनपद के गिलौला क्षेत्र में आयोजित श्री सत्य चंडी महायज्ञ और श्री रामकथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कमलाभारी गांव के रामपुर पैड़ा पोस्ट में यह आयोजन हो रहा है। कथा स्थल पर भगवान श्रीराम के जन्म की झांकी प्रस्तुत की गई। इसे देखते ही श्रद्धालु ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से झूम उठे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा व्यास ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, धर्म और आदर्शों की प्रेरणा देता है। बाल रूप में भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे भी कथा स्थल पर पहुंचे और उन्होंने रामकथा सुनी। विधायक पांडे ने आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। आयोजन समिति के प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार शुक्ला, गिरीश तिवारी, बालेंद्र किशोर मिश्रा, शंकर शुक्ला, अनिल कुमार शुक्ला, रवि राज शुक्ला, सोनू शुक्ला, गुड्डू वर्मा, जग प्रसाद वर्मा, लालमन शुक्ला और अनुराग शुक्ला सहित अन्य ग्रामवासियों ने बताया कि यह भव्य धार्मिक आयोजन आदिशक्ति मां दुर्गा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और श्री हनुमान जी महाराज की प्रेरणा से गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कराया जा रहा है। कार्यक्रम में कथावाचक श्री रामजी दास महाराज, श्री राम ललन ओझा जी महाराज, राधे के शास्त्री जी महाराज और परम अध्यक्ष श्री विश्राम दास जी महाराज अयोध्या की गरिमामयी उपस्थिति रही। कथा और यज्ञ के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया जा रहा है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए गए। श्रद्धालुओं ने इसमें आहुति देकर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
श्रावस्ती के गिलौला में रामकथा का चौथा दिन:भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, भक्तिमय हुआ माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












