बहराइच के विशेश्वरगंज कस्बे में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बुधवार को बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, वजन, लंबाई और नेत्र परीक्षण किया गया। आवश्यकतानुसार दवाएं भी वितरित की गईं। विद्यालय की वार्डन नीलम देवी ने बताया कि विद्यालय में कुल 100 बच्चे पंजीकृत हैं। बुधवार को 55 बच्चे उपस्थित थे, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यकतानुसार दवाएं उपलब्ध कराई गईं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की टीम ने इस शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में डॉ. नीरज पाठक, डॉ. प्रीति दुबे, मोहम्मद शफीक खां, स्टाफ नर्स पुष्पा पाठक और नीरजा सिंह शामिल थे। उन्होंने बच्चों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं अलका पटेल, गुंजन खरे, नीलम वर्मा, मानवेन्द्र सिंह और गायत्री पाठक भी मौजूद रहीं।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:विशेश्वरगंज में आरबीएसके टीम ने किया जांच, 55 बच्चों को दी गईं दवाएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












