Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चलती टेम्पो पर गिरा बिजली का खंभा:डुमरियागंज-बढ़नी मुख्य मार्ग बाधित, चालक सुरक्षित

चलती टेम्पो पर गिरा बिजली का खंभा:डुमरियागंज-बढ़नी मुख्य मार्ग बाधित, चालक सुरक्षित


सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज-बढ़नी मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती टेम्पो पर अचानक बिजली का खंभा गिर गया। यह घटना खीरामंडी के पास ताल के निकट हुई। गनीमत रही कि टेम्पो चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया। विवेक, राहुल, इस्माइल के अनुसार, टेम्पो डुमरियागंज से बढ़नी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे लगा एक पुराना बिजली का खंभा अचानक झुककर सीधे टेम्पो के ऊपर आ गिरा। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही डुमरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। विद्युत विभाग को भी सूचित कर खंभे को हटाने का कार्य शुरू कराया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त खंभा हटाया जा सका, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क किनारे कई बिजली के खंभे जर्जर स्थिति में हैं, जिससे भविष्य में बड़े हादसों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने विद्युत विभाग से ऐसे खंभों की तत्काल जांच कर उन्हें बदलवाने की मांग की है। थाना प्रभारी डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने पुष्टि की कि खीरामंडी के पास बिजली का खंभा गिरने की सूचना पर पुलिस टीम भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और चालक सुरक्षित है। यातायात व्यवस्था को शीघ्र सामान्य कर दिया गया है और विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments