उतरौला(बलरामपुर )। उतरौला के ग्राम महुआधनी सुरैया देवर में स्थित राप्ती नदी में डूबे 9 वर्षीय बालक का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। एनडीआरएफ की टीम ने डूबे बालक को ढूंढने का प्रयास जारी हैं लेकिन सफलता हाथ ना लगी।नदी में डूबा बच्चा ना मिलने से परिजन काफी लाचार, बेबस व परेशान नजर आ रहे हैं। ग्राम वासी पीड़ित परिजन को सकारात्मक दिलासा दे रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन एवं एनडीआरएफ की टीम डूबे बच्चे को ढूंढने का हर संभव प्रयास कर रही है। बता दें कि कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुवा धनी के सुराहियां देवर गांव में नदी के किनारे खेल रहा नौ वर्षीय बच्चा बृजेश कुमार राप्ती के किनारे खेल रहा था कि अचानक पैर फिसलने से वह राप्ती नदी में डूब गया। नदी में डूबे 9 वर्षीय बालक बृजेश कुमार के पिता रक्षा राम ने बताया कि बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला।
घटना की सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी एसडीएम उतरौला व कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम मनोज कुमार सरोज, कोतवाल अवधेश राज सिंह व लेखपाल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नाव व स्थानीय गोताखोरों से नदी में तलाश कराई गई, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली।
बच्चों की तलाश हेतु दूसरे दिन एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई एसडीएम उतरौला मनोज कुमार सरोज ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम बुलाकर तलाश कराई जा रही है। तीन दिनों से राप्ती नदी में डूबे बच्चों का कोई खोज खबर न मिलने से गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।












