#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर रियाज अली को गिरफ्तार किया है। कलवारी पुलिस ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव से उसे दबोचा। रियाज अली गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में कलवारी पुलिस, स्वाट टीम और दुबौलिया पुलिस की संयुक्त टीम अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम ने कप्तानगंज क्षेत्र के मदनपुरा गांव से बाहर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस ने 19 वर्षीय रियाज अली पुत्र बुनियाद अली यादव को गिरफ्तार किया। वह मदनपुरा, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती का निवासी है। उसके खिलाफ थाना दुबौलिया में मुकदमा अपराध संख्या 01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मामला दर्ज है। रियाज अली की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी शेषनाथ यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल देशदीपक सिंह और कांस्टेबल राजशेखर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:पुलिस ने कोर्ट में किय पेश, भेजा गया जेल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












