Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निर्माणाधीन मछली मंडी का गेट गिरा, मजदूर की मौत:ढेबरुआ में ठेकेदार पर...

निर्माणाधीन मछली मंडी का गेट गिरा, मजदूर की मौत:ढेबरुआ में ठेकेदार पर FIR, 6 मजदूर हुए थे घायल


सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मधवापुर में निर्माणाधीन मछली मंडी का गेट गिरने से एक मजदूर मुस्ताक (25) की मौत हो गई। यह घटना 3 जून बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई थी। इस मामले में कार्यदायी संस्था आर्यन कंस्ट्रक्शन की प्रोपराइटर संगीता सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंडी परिषद द्वारा 5.56 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस मछली मंडी का गेट अचानक ढह गया। मलबे में दबने से मढ़नी निवासी मुस्ताक पुत्र किताबुल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में छह अन्य मजदूर घायल हो गए, जिनमें बुधई (45), उनके पुत्र राजेंद्र (18) (दोनों घरूआर निवासी), आलम (38) (मढ़नी निवासी), रूपेश यादव (24) (मानपुर निवासी), राम फर (55) (घरूआर निवासी) और नेपाल के अमहवा निवासी रामदयाल (40) शामिल हैं। मंडी परिषद के जेपी राव की तहरीर पर ढेबरुआ पुलिस ने रायबरेली निवासी संगीता सिंह पर मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के दिशा-निर्देश पर की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। शोहरतगढ़ के सीओ मयंक कुमार द्विवेदी ने बताया कि सहायक अभियंता (एई) की तहरीर पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments