डुमरियागंज में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती साधना की मौत हो गई। वह अपने भाई के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी, तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद फरार हुए ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे नगर पंचायत डुमरियागंज स्थित शिवम गेस्ट हाउस के सामने हाईवे रोड पर हुई। साधना अपने भाई गोरखनाथ के साथ स्कूटी पर सवार थी। स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे साधना सड़क पर गिर पड़ी। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (UP 42DT 4034) का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक साधना (18) बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र स्थित बनरही गांव निवासी बेचन प्रसाद की पुत्री थी। वह दो दिन पहले अपने भाई-बहनों के साथ डुमरियागंज के शाहपुर में एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शादी के बाद वह अपने घर लौट रही थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डुमरियागंज थाने में तैनात कांस्टेबल राहुल यादव ने ट्रक का लगभग 5 किलोमीटर तक पीछा किया। पुलिस ने कादिराबाद गांव में ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में डुमरियागंज थाना अध्यक्ष प्रकाश यादव ने बताया कि ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
युवती की सड़क हादसे में मौत:स्कूटी से गिरने के बाद ट्रक ने कुचला, ड्राइवर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












