Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बकरी चरा रही बच्ची पर जंगली जानवर का हमला:बहराइच में ग्रामीणों ने...

बकरी चरा रही बच्ची पर जंगली जानवर का हमला:बहराइच में ग्रामीणों ने भगाकर बचाई जान, सिर में आई चोट


बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में बकरी चरा रही दस वर्षीय बच्ची पर एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर पास में मौजूद ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से जानवर को भगाकर उसकी जान बचाई। घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बौंडी थाना क्षेत्र के चंगिया ग्राम में हुई। दस साल की अल्शिफा घर से कुछ दूरी पर स्थित खेतों में अपनी बकरियां चरा रही थी, तभी एक अज्ञात जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची के सिर में गंभीर घाव हो गया। ग्रामीण लाठी लेकर मौके पर पहुंचे अल्शिफा की चीख सुनकर कुछ दूरी पर अपने मवेशी चरा रहे अन्य ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख जानवर बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घायल अल्शिफा का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल बच्ची की मां फातिमा ने बताया कि उनकी बेटी पर जंगली जानवर ने हमला किया था, लेकिन वह जानवर कौन सा था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय रेंजर ने इस घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की है और बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments