श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सार्वजनिक धार्मिक ट्रस्ट, चरनियाकोट ने “कन्या विवाह सहायता योजना” का शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, मुख्य प्रबंधक बृजमोहन, सदस्य बृजेश कुमार, संजय कुमार और संदीप कुमार इटावा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। योजना के तहत पहली सहायता चरनियाकोट निवासी राम आशीष यादव की पुत्री के विवाह में प्रदान की गई। ट्रस्ट ने उन्हें एक अलमारी भेंट कर इस योजना की शुरुआत की। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि यह योजना फिलहाल ट्रस्ट के सदस्यों और गांव तक सीमित रहेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में आर्थिक सहयोग बढ़ने पर इसे व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा, जिससे समाज में सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत होगी। ट्रस्ट ने समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सके।
चरनियाकोट में कन्या विवाह सहायता योजना का शुभारंभ:जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को मिलेगा सहारा
RELATED ARTICLES












