महराजगंज के फरेन्दा क्षेत्र स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेव दुबे में पराली जलने से भीषण आग लग गई। इस घटना में अस्पताल के अंदर रखा लाखों रुपये का सरकारी सामान जलकर खाक हो गया। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल परिसर के बाहर पराली में आग लगी थी। धीरे-धीरे यह आग बढ़ते हुए अस्पताल परिसर तक पहुंच गई और झाड़ियों के माध्यम से अस्पताल के अंदर फैल गई। आग लगने की सूचना लोगों ने फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी और डॉक्टर एमपी सोनकर को दी। जब तक वे अस्पताल पहुंचते, तब तक अंदर रखी सरकारी दवाएं, लैपटॉप, टीवी, इन्वर्टर-बैटरी, सक्शन मशीन, अलमारी, कुर्सी और बेड सहित अन्य महत्वपूर्ण उपकरण पूरी तरह जल चुके थे। सूत्रों ने बताया कि घटना के समय अस्पताल परिसर में कोई मौजूद नहीं था। उस दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती होने के कारण अस्पताल बंद था।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग:महदेव दुबे में लाखों का सामान जला
Recent Comments
on Hello world!











