HomeHealth & Fitnessनेहरू स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम संपन्न, प्रभारी मंत्री ने दिया स्वस्थ...

नेहरू स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम संपन्न, प्रभारी मंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

बिजनौर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित नेहरू स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ रखी गई, जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र में योग के महत्व को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जसजीत कौर ने उन्हें औषधीय पौधा भेंट कर स्वागत किया। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित सैकड़ों योग साधकों को ताड़ासन, भुजंगासन, प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन एवं क्रियाओं का अभ्यास कराया। साथ ही प्रतिभागियों ने नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी सुना।

प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने वाला व्यक्ति न केवल निरोगी रहता है बल्कि समाज में सकारात्मक योगदान भी देता है। उन्होंने विशेष रूप से बढ़ती उम्र में योग को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और सभी नागरिकों को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट योग संस्थाओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। समापन अवसर पर प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने स्टेडियम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर सदर विधायक सूचि चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह पुलिस अधीक्षक  अभिषेक झा, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी ओर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन, बिजनौर में भी सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने पुलिसकर्मियों के साथ योगाभ्यास कर सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रकाश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments