#बस्ती_न्यूज
क्षेत्र के रामरेखा मंदिर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन हरैया विधायक अजय सिंह द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। सुबह 6 बजे से ही लोग रामरेखा मंदिर परिसर में योग करने के लिए एकत्रित होने लगे थे। योग प्रशिक्षक दर्शना ने शिविर में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग सत्र की शुरुआत तीन बार गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। शिविर में ताड़ासन, मंडूकासन, सूर्य नमस्कार जैसे अनेक आसन सिखाए गए, साथ ही कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम भी कराए गए। योग सत्र के समापन के बाद, विधायक अजय सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। तस्वीरें देखिए- उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग हमारे शरीर के लिए आवश्यक है, क्योंकि यह रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है और स्वस्थ जीवन की राह दिखाता है। विधायक ने लोगों से अपील की कि योग को केवल एक दिन नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर एसडीएम हरैया उमाकांत तिवारी, विक्रमजोत ब्लॉक प्रमुख के.के. सिंह, वीडीओ विक्रमजोत संदीप सिंह, सीएचसी विक्रमजोत के डॉ. अतुल सिंह, हरैया थानाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, सीडीपीओ विक्रमजोत बलराम सिंह, शिव प्रसाद सिंह, पूर्व छात्र संघ महामंत्री दुर्गेशधर द्विवेदी, सत्य प्रकाश यादव, हरैया के पूर्व चेयरमैन ध्रुव नारायण सिंह, नंद लाल और डॉ. सुशील शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रामरेखा मंदिर पर योग शिविर का आयोजन:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरैया विधायक ने किया आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












