#बस्ती_न्यूज
बस्ती। हर्रैया थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अपहरण और दुष्कर्म के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त अतुल पांडेय पुत्र बद्री नाथ पांडेय को गिरफ्तार किया। अतुल पांडेय ग्राम करमडांडे, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती का निवासी है। वह मु0अ0सं0 125/2026 धारा 87, 137(2), 351(3) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार, अतुल पांडेय को शुक्रवार सुबह लगभग 8:50 बजे बेलाडे शुक्ल के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक देवी प्रसाद गुप्ता और हेड कांस्टेबल चंद्रमणि चौधरी शामिल रहे। वहीं, दूसरी कार्रवाई में हर्रैया पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त नूरहसन उर्फ छोटू पुत्र अब्दुल गफ्फार खान को गिरफ्तार किया। नूरहसन ग्राम अमोढ़ा, थाना छावनी, जनपद बस्ती का निवासी है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 121/2026 धारा 84, 64(1), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने नूरहसन को 14 और 15 मई की रात लगभग 1:30 बजे अमारी बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय और हेड कांस्टेबल अजय कुमार राणा की भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हर्रैया पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के दो आरोपी पकड़े:अलग-अलग मामलों में वांछित थे, भेजा जेल
RELATED ARTICLES












