HomeHealth & Fitnessजनपद गौतम बुद्ध में माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर ...

जनपद गौतम बुद्ध में माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर  लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

नोएडा । माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जनपद गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सप्ताह तक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा। इसके साथ ही कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे। 14 जून से 21 जून तक ये कार्यक्रम चलेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने आज बताया कि कार्यक्रमों के तहत 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेला आदि आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के पात्र लोगों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके अलावा 16 और 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज, चिकित्सा संस्थान आदि स्थानों पर विकसित भारत और उत्तर प्रदेश विषय पर संवाद होगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले रोजगार के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। 17 से 20 जून को विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान विकसित उत्तर प्रदेश 2047 विषय से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेडिकल सहित अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मेला भी लगाया जाएगा, जिसके तहत लोगों की स्वास्थ्य जांच सहित जागरूकता कार्यक्रम होंगे। सभी चिकित्सकीय संस्थानों में 21 जून को योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इन कार्यक्रमों के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments