नगर पंचायत चौक स्थित गुरु गोरखनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर बुधवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान करीब 400 मरीजों की जांच कर उन्हें बीमारी के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई गईं। रुदलापुर, करौता, ओबरी, सोहगौरा, दारहटा सहित आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए सीएचसी पहुंचे। इनमें खांसी, बुखार, नाक-कान-गला, खुजली और त्वचा संबंधी विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीज शामिल थे। चिकित्सक डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज की आवश्यक जांच की जा रही है और बीमारी के अनुसार उपचार व दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों सर्दी, खांसी, बुखार और त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉ. अनूप सिंह ने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर लापरवाही न बरतने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। मरीजों की बढ़ती संख्या के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी उपचार और दवा वितरण में सक्रिय रूप से जुटे रहे। इस दौरान डॉ. श्रद्धा भारती, सत्येंद्र कुमार, गोपाल चौधरी, अंकित चौधरी सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
चौक सीएचसी में मरीजों की भारी भीड़:खांसी-बुखार सहित 400 रोगियों की हुई जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












