#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत विकास क्षेत्र के फूलडीह गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण को रोकने के लिए जिलाधिकारी बस्ती से शिकायत की गई है। गांव के एक निवासी ने हल्का लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता गोपाल पुत्र उदयभान ने बताया कि गांव में गाटा संख्या 404 (0.064 हेक्टेयर) और 407 (0.087 हेक्टेयर) नवीन परती की भूमि है। इसके अतिरिक्त, गाटा संख्या 454 (0.332 हेक्टेयर) पोखरा की जमीन है। आरोप है कि राम बहोर पुत्र सीताराम सहित कुछ लोगों ने इन जमीनों पर अवैध कब्जा कर व्यावसायिक आटा चक्की और पक्के मकान बना लिए हैं। इन अवैध कब्जों के खिलाफ पहले भी शिकायतें की गई थीं। हल्का लेखपाल द्वारा मामले में राजस्व अधिनियम की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई थी। यह मामला वर्तमान में तहसीलदार न्यायिक हरैया के न्यायालय में वाद संख्या 2278/2025 (ग्राम सभा बनाम राम बहोर) के तहत विचाराधीन है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हल्का लेखपाल दुर्गेश पाण्डेय की राम बहोर से अच्छी जान पहचान है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल ने कथित तौर पर नवीन परती गाटा संख्या 404 के कुछ हिस्से को राम बहोर को बेच दिया है, जिस पर अब पक्का निर्माण कराया जा रहा है। जब इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए लेखपाल से शिकायत की गई, तो उन्होंने निर्माण रोकने या वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने से इनकार कर दिया। लेखपाल पर यह भी आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता को धमकी दी कि यदि कहीं और शिकायत की गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में लेखपाल दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने दावा किया कि उनकी जानकारी में किसी भी सरकारी भूमि पर नया निर्माण नहीं कराया जा रहा है। लेखपाल ने कहा कि यदि ऐसा पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ राजस्व संहिता में वर्णित धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
फूलडीह गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा:ग्रामीण ने डीएम से शिकायत कर लेखपाल पर मिली भगत का आरोप लगाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












