Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती नवजात की मौत मामले में कार्रवाई:निजी मैक्स हॉस्पिटल सील, स्टाफ नर्स...

बस्ती नवजात की मौत मामले में कार्रवाई:निजी मैक्स हॉस्पिटल सील, स्टाफ नर्स के खिलाफ निलंबन की प्रक्रिया शुरू

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में कुदरहा सीएचसी में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के चर्चित मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद संबंधित निजी ‘मैक्स हॉस्पिटल’ को सील कर दिया गया है, जबकि लापरवाही के आरोप में स्टाफ नर्स कुसुम के खिलाफ निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य स्तरीय जांच टीम की पड़ताल में बगल स्थित निजी अस्पताल में गंभीर अनियमितताएं पाई गई थीं। इन्हीं अनियमितताओं के आधार पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील किया। अधिकारियों का मानना है कि बिना मानक के इलाज और प्रक्रियाओं में लापरवाही इस पूरे प्रकरण में अहम कड़ी रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बताया कि सीएचसी कुदरहा की स्टाफ नर्स कुसुम के खिलाफ प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है। उनके निलंबन के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के संज्ञान में आने के बाद एक राज्य स्तरीय टीम ने सीएचसी, निजी नर्सिंग होम और मेडिकल कॉलेज में व्यापक जांच की थी। टीम ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए थे। पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब आगे की जांच रिपोर्ट और दोषियों पर होने वाली सख्त कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments