महाराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ग्राम पंचायत बड़हरा कन्हैई स्थित कब्रिस्तान के पास हुई। घायल बाइक चालक की पहचान पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के भगवान पटोला बनकटवा निवासी संतोष कुमार यादव (पुत्र बाबूराम यादव) के रूप में हुई है। परिजनों ने संतोष को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बनकटी पहुंचाया। बनकटी CHC में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संतोष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल संतोष का इलाज वर्तमान में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस मामले में पुरन्दरपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक गंभीर घायल:बनकटी CHC से BRD मेडिकल कॉलेज रेफर, इलाज जारी
Recent Comments
on Hello world!












